Friday 15 July 2011

लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय


दीपावली की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं
और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर सुख समृद्धि की वृद्धि होगी|
जिनके घर आर्थिक परेशानी हो वो १५ सितम्बर से १ अक्टूबर तक घर में भगवती
लक्ष्मी का पूजन करें|
ॐ महालक्ष्मऐ नमः
ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः
ॐ श्रीं नमः
इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|
रोज रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |
अर्घ्य देते समय :
ॐ सोमाय नमः |
ॐ चन्द्रमसे नमः |
ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |
ॐ सोमाय नमः |
ॐ चन्द्रमसे नमः |
ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |
इन मन्त्रों से पूजन करें |
दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिए में कपूर जलने से दैहिक दैविक और
भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से
इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं
ॐ महालक्ष्मऐ नमः
ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः
ॐ श्रीं नमः
दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर
होते हैं.
अगर घर में खीच खीच हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार* को एक लोटे
में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र (*ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात*) का जप कर के जल
को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान न रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पे
ही छाँटना है|
श्री सुरेशानंदजी के सत्संग से |

No comments:

Post a Comment